Breaking News

यूपी में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा,हुई कई लोगों की मौत

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रोडवेज बस और पिकप गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

घटना पीलीभीत के पुरानापुर इलाके की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एक बस और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। एसपी पीलीभीत जयप्रकाश के मुताबिक हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।  

बताया जा रहा है कि एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर लखनऊ से पीलीभीत की तरफ जा रही थी। वहीं बोलेरो गाड़ी पूरनपुर की ओर जा रही थी। अचानक सोहरामऊ के बॉर्डर पर दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बस खेत में पलट गई। बस पलटने से कई यात्री उसके नीचे दब गए। आनन-फानन में सभी को निकाला गया, वहीं बोलेरो में सवार लोग भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने यहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। पीलीभीत सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद के निर्देश दिए हैं।