आम आदमी पार्टी ने रचा इतिहास, हासिल किया इतना बहुमत

चंडीगढ़,  पंजाब में राजनीतिक प्रयोग कर रही आम आदमी पार्टी  ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के दशकों पुराने वर्चस्व ध्वस्त करते हुए दो तिहाई से अधिक सीटों पर विजय पताका लहरा दिया है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को गहरा धक्का लगा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और वर्षों तक इस राज्य में सत्ता में शिरोमणि अकाली दल को जबर्दस्त झटका लगा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल को भी हार का सामना करना पड़ा है।

आप ने 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 83 सीटों पर विजय हासिल कर ली है और नौ विधानसभा क्षेत्रों में उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस को 14 सीटों पर ही जीत मिली है और चार सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी को दो और अकाली दल को तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

आप ने इन चुनावों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया था। श्री मान ने धूरी सीट से 58 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की है।

Related Articles

Back to top button