देश के इतने राज्यों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में तेजी

नयी दिल्ली ,  देश के 36 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में से 15 में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में तेजी देखी गयी, जिसमें राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 1360 सक्रिय मामले बढ़े हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सबसे अधिक 1360 सक्रिय मामले दिल्ली में दर्ज किए गए। इसके बाद तेलंगाना में 616, हरियाणा में 534, उत्तर प्रदेश में 474, आंध्र प्रदेश में 440, छत्तीसगढ़ में 340, बिहार में 262, हिमाचल प्रदेश में 237, पंजाब में 150 तथा अन्य पांच राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के अधिक सक्रिय मामलों की संख्या 100 से नीचे पाई गई। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इसी अवधि में 6287 और कर्नाटक में 2598 सक्रिय मामले कम हुये हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 54,157 मरीज स्वस्थ्य हुए और 670 लाेगों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामलों संख्या 7,189 घटकर 5,20,773 रह गयी है तथा इनकी दर 6.19 फीसदी रही गयी। वहीं स्वस्थ्य होने वालों की दर 92.32 तथा मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 47,638 नये मामले सामने आये। इन्हें मिलाकर संक्रमण के मामलों की संख्या 84.11 लाख से अधिक हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत
अंडमान निकोबार..168………4175……60
आंध्र प्रदेश…….21878….807318…6757
अरुणाचल प्रदेश..1621…..13580……..43
असम ………..7662……199458……934
बिहार ………..6356…..211872……1121
चंडीगढ़ ………703……..13862……..229
छत्तीसगढ़ …23113…..170760…….2360
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव …36……….3230………..2
दिल्ली……….38729…..371155……6769
गोवा ………….2065……41849………630
गुजरात………12304….161388……3744
हरियाणा ……14644….159643…….1859
हिमाचल प्रदेश..3668…..19780………361
जम्मू-कश्मीर…5802…..89905……..1517
झारखंड ……..4685…..97964………894
कर्नाटक ……33114….794503….11312
केरल ………84203….380650…..1613
लद्दाख ……..752……..5802………..79
मध्यप्रदेश…..7766…..164067……2992
महाराष्ट्र……107358…1551282…44804
मणिपुर……..3786……..15750……..189
मेघालय ……989………8813…………91
मिजोरम……..515……….2473…………2
नागालैंड…….1058……..8161……….45
ओडिशा …..12363…..283533……1378
पुड्डचेरी……..1830……33123………597
पंजाब……….4621…..126932……4281
राजस्थान …..16301…187544…….1955
सिक्किम…….240…….3778………….75
तमिलनाडु ..19061…706444…….11272
तेलंगाना…..19272….226646……..1366
त्रिपुरा………..1327….29666………354
उत्तराखंड……3680….59338……..1047
उत्तरप्रदेश…23150..461073………7131
पश्चिम बंगाल..35953..350449…..7122
कुल ……520773…7765966…124985

Related Articles

Back to top button