ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से चार महिलाओं की मौत 22 अन्य घायल

दतिया, एक ट्रैक्टर- ट्राली पेड़ से टकरा कर पलट गयी जिससे उसमें सवार चार महिलाओं की नीचे दबने से मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गये।

जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में समथर तिराहे के पास बुधवार को तड़के यह घटना हुई।

बिग बॉस 13 को बीच में ही छोड़ देंगे सलमान खान…?

टीम इंडिया ने किया बड़ा ऐलान, ये होंगे नये कप्तान…..

दतिया जिले के भांडेर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस :एसडीओपी: राजीव चर्तुवेदी ने बताया कि पीड़ित लोग जिले में प्रसिद्ध रतनगढ़ देवी मंदिर के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित अपने गांव लिधोरा लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि बुधवार को तड़के ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर-ट्राली पेड़ से टकरा कर पलट गयी जिससे ट्राली में सवार लोग उसके नीचे दब गये।

यूपी सरकार ने इन सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर दिया ये बड़ा तोहफा

अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा घूम सकेंगे ये 

उन्होंने बताया कि मरने वाली चार महिलाओं की पहचान सुमन, इमरती, क्रान्ति और राजकुमारी के तौर पर हुई है। सभी महिलाओं की आयु 45 से 50 साल के बीच की है।

एसडीओपी ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी के अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी….

इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी ने किया ऐलान…

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे

बच्चे के पास रात को सोता दिखा ‘भूत का बच्चा,मां के उड़े होश, फिर….

बिग बॉस 13 से बाहर निकलते ही अबु मलिक ने किया बड़ा खुलासा….

Related Articles

Back to top button