राजधानी दिल्ली में पहुंचा ‘Actor Prepares’, अभिनय सीखने वालों के लिए बड़ा मंच

नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता और पद्म भूषण सम्मानित अनुपम खेर के प्रतिष्ठित अभिनय संस्थान ‘Actor Prepares’ ने राजधानी दिल्ली में अपने नए सेंटर की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। सफदरजंग एन्क्लेव में स्थापित यह केंद्र संस्थान के राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अब दिल्ली-एनसीआर के युवाओं को world-class acting training अपने ही शहर में उपलब्ध होगी।
वर्ष 2005 में मुंबई में स्थापित Actor Prepares आज भारत के अग्रणी अभिनय प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल है। यह दुनिया का ऐसा विशिष्ट acting school माना जाता है जिसे एक सक्रिय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का फिल्म कलाकार स्वयं संचालित करता है। संस्थान आधुनिक अभिनय तकनीकों और practical training के संतुलित संयोजन के लिए जाना जाता है और वर्षों से कई सफल कलाकारों को इंडस्ट्री के लिए तैयार कर चुका है।
दिल्ली सेंटर के उद्घाटन अवसर पर अनुपम खेर ने कहा कि दिल्ली रचनात्मक ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर शहर है और यह नया केंद्र उन युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा जो अभिनय को प्रोफेशन के रूप में अपनाना चाहते हैं।
उद्घाटन समारोह में मौजूद अभिनेता-लेखक-निर्देशक बोमन ईरानी ने कहा कि ऐसे संस्थान केवल कलाकार ही नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, मौलिकता और रचनात्मक साहस को भी विकसित करते हैं, जो किसी भी कलाकार के विकास के लिए आवश्यक हैं।
Actor Prepares अब तक दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा, ईशा गुप्ता और गौहर खान जैसे कई स्थापित कलाकारों को प्रशिक्षण दे चुका है, जिससे इसकी पहचान एक गंभीर और विश्वसनीय अभिनय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में बनी हुई है।
दिल्ली सेंटर में छात्रों के लिए फुल-लेंथ एक्टिंग प्रोग्राम, ऑन-कैमरा ट्रेनिंग, विशेष वर्कशॉप, ऑडिशन प्रिपरेशन और इंडस्ट्री मास्टरक्लास उपलब्ध होंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छात्रों को आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा और इन-हाउस कास्टिंग टीम के माध्यम से इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के मार्गदर्शन में यह नया दिल्ली सेंटर राजधानी के उभरते कलाकारों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद मंच साबित होगा।





