Breaking News

महिला विधायक अदिति सिंह ने , कांग्रेस को दिया ये बड़ा झटका

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को कांग्रेस को झटका देते हुए न केवल विधानसभा के

विशेष सत्र में पहुंचीं, वरन उन्होंने सदन में अपने विचार भी रखे।

शादी को यादगार बनाने के लिए युवक और युवती ने किया ये भयंकर काम

कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचकर सभी को चौंका दिया।

उन्होंने कहा कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर महात्मा गांधी पर बोलने आई हैं।

यह भी कहा कि वह शिक्षित और पढ़ी-लिखी विधायक हैं। इसलिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने का समर्थन किया।

पिता नहीं चाहता था हो बेटी का अंतिम संस्कार, चिता से अधजला हाथ निकालकर और फिर…

वहीं उनका सदन में आना और सरकार के कामों का समर्थन करने से उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने का संकेत मिल रहा है।

अदिति ने कहा कि पंचायती व्यवस्था का जो सपना गांधी जी ने देखा था उसका क्या हस्र हुआ खासकर उसे जिला पंचायतों में देखा जा सकता

है। उन्होंने जिला पंचायत रायबरेली के चुनाव मामले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई कार्रवाई पर आभार जताया।

अब हरे रंग के बाद मिलेगी ‘लाल’ भिंडी

उन्होंने कहा कि एक चौथाई देश अभी भी गरीबी की रेखा से नीचे है।

कांग्रेस के फैसले से अलग होकर उनका सदन में आना सभी को चौंका गया।

वह ऐसे मौके पर पहुंची जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पैदल मार्च के लिए आई थीं।