Breaking News

अमित शाह के बाद अब अर्पणा यादव पहुंची सोनू यादव के घर, की ये बड़ी अपील

लखनऊ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब  बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री अर्पणा यादव बीजेपी नेता सोनू यादव के घर पहुंची। उन्होने लखनऊ के मध्य विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया और ओबीसी समाज से बीजेपी को वोट देने की बड़ी अपील की।

बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री अर्पणा यादव ने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा,  लखनऊ के तत्वाधान में आज  लखनऊ के जुगौली क्षेत्र में जनसंपर्क किया। अर्पणा यादव के जुगौली पहुंचने पर स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होने लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह को जिताने की अपील करते हुये  भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की।

अर्पणा यादव  गोमती नगर के बड़ी जुगौली निवासी बीजेपी नेता सोनू यादव के घर पहुंची और परिवार जनों से मिली।सोनू की पत्नी बीना यादव और  माँ तारावती यादव ने अर्पणा यादव को हार पहनाकर उनका स्वागत किया। अर्पणा यादव ने आवास परिसर में ही स्थित मंदिर में पूजा – अर्चना भी की। सोनू यादव के मुताबिक वह अपने पिता के समय से भाजपा से जुड़े हैं।

जुगौली क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा,  लखनऊ के अध्यक्ष गणेश वर्मा, उपविजेता मध्य विधान सभा रजनीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडेय, सिंधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नानकचंद लखनानी, दीपक साहू सोशल मीडिया प्रमुख, विमल मौर्या कार्यालय मंत्री,  नगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कुंदन गौतम,  पूर्व चेयरमैन सुधाकर त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी तिवारी, शरद जोशी, मंजू त्रिपाठी, क्षेत्रीय पार्टी नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  पार्टी कार्यकर्ता सोनू यादव के घर पहुंचे थे और घर पर खाना खाया था। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी थे।