Breaking News

मेरठ में इतने और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद, संख्या 1000 के करीब

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को पांच महिलाओं समेत 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिले में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 967 पहुंच गई है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज 567 नमूने लिये गये थे जिनमें 12 नये कोरोना संक्रमित मिले। इनमें नहरूनगर निवासी 59 वर्षीय पुरुष, रिठानी से 26 वर्षीया महिला, शास्त्रीनगर से 60 वर्षीया महिला, मवाना से 10 वर्षीय बालक, हस्तिनापुर से 41 वर्षीय पुरुष, तोपखाना से 21 वर्षीया युवती, सोमदत्त सिटी से 73 वर्षीय पुरुष, खरखौदा निवासी कैदी 27 वर्षीया महिला, पुलिस लाईन में दरोगा 38 वर्षीय पुरुष, राजकमल रैसीडैंसी से 30 वर्षीय पुरुष, किठौर से 27 वर्षीया महिला तथा अस्पताल में भर्ती एक पुरुष शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आज कंकरखेड़ा निवासी 37 वर्षीया महिला और 58 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिले में अब तक 69 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में 967 कोरोना संक्रमितों में से अब तक 641 मरीज ठीक हो चुके हैं और 257 सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।