स्वदेश लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने, ये क्या कहा भारत के बारे मे ?

वाशिंगटन ,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली दो दिवसीय भारत यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटने के बाद भारत को महान देश और अपनी यात्रा को सफल बताया है।

श्री ट्रंप ने ट्वीट किया,  भारत महान है और हमारी यात्रा सफल रही। व्हाइट हाउस की ओर जा रहा हूं। आज मुलाकात और कॉल निर्धारित है।

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 से 25 फरवरी को भारत में थे।

इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में रोड शो किया, गुजरात के मोटेरा में नमस्ते ट्रंप  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विशाल सभा को संबोधित किया।

श्री ट्रंप ने अपने परिवार के साथ ताजमहल का भी दौरा किया और दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मेजबानी में अमेरिकी राष्ट्रपति और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में शिरकत की।

Related Articles

Back to top button