श्मशान हादसे का मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार

लखनऊ, श्मशान हादसे के मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तारी कर लिया था।

सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस को सूचना मिली कि अजय त्यागी शहर से बाहर है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाजियाबाद के बाहर से अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले गाजियाबाद एसएसपी ने अजय त्यागी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को ही पांच टीमों को लगा रखा था।

पुलिस मंगलवार को अजय त्यागी को कोर्ट में पेश कर सकती है। हादसे के बाद से अजय त्यागी फरार था।  जिसकी गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद के एसएसपी ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम रख दिया था। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को सुबह करीब 40 लोग एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। सभी लोग बारिश से बचने के लिए बरामदे के नीचे पहुंच गए थे। इसी दौरान अचानक बरामदे का लिंटर भरभरा कर गिर गया, जिसमें सभी 40 लोग दब गए और वहां भगदड़ मच गई।

श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कार्य नगर पालिका की तरफ से कराया जा रहा था। ठेकेदार अजय त्‍यागी ने 50 लाख रुपये में यह टेंडर लिया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले 12 सालों से नगर पालिका में ठेकेदारी का काम कर रहा था। वह यहां का बड़ा ठेकेदार बताया जाता है। जिस बरामदे का लिंटर गिरने से इतने लोगों की जान चली गई, उसे मात्र दो महीने पहले ही बनाया गया था।

 

Related Articles

Back to top button