यादव महासभा की दूसरी समीक्षा बैठक मुरादाबाद मे संपन्न, अब 22 सितंबर को लखनऊ मे

लखनऊ, अखिल भारत वर्षीय यादव महा सभा की दूसरी समीक्षा बैठक मुरादाबाद मे संपन्न हुई। 

मुरादाबाद मे संपन्न हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छः मंडलों के मंडल व जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मुरादाबाद में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा छः मंडलों की समीक्षा बैठक एवं पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने बैठक को संबोधित करते हुये महासभा के के पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा कर, सक्रिय लोगो के चयन की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

जगदेव सिंह यादव ने कहा कि यूपी के सभी 75 जिलों की समीक्षा के बाद नई सूची जारी की जाएगी।

गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़,आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद,

मैनपुरी,अलीगढ़, हाथरस , एटा, कासगंज, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिलों के

पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगो ने

बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर परअखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अशोक यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह

यादव, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद ब्रजेश पाल सिंह यादव ,एम् एल सी शशांक यादव ,एम् एल सी अनूप यादव,  पूर्व

महिला आयोग सदस्य राजेश कुमारी यादव विधायक मुरादाबाद पिंकी यादव आदि सम्मिलित हुए और

सामाजिक संगठन को मजबूत करने हेतु पूरा सहयोग करने का आश्वाशन दिया।

इससे पहले  26 अगस्त को वाराणसी मे बैठक हुयी थी जिसमें पूर्वांचल के 6 मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग

लिया था।

अब 22 सितंबर को लखनऊ मे बैठक का आयोजन किया गया है।

जिसमें लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा,

औरैय्या, कन्नौज, फर्रूखाबाद, गोंडा, बलरामपुर, बहराईच, श्रावस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर,

सुल्तानपुर, अमेठी जिलों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button