सेना की कार्यवाही पर, अखिलेश यादव और मायावती ने किया ये ट्वीट

नयी दिल्ली,  पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने सीमा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकवादी ढांचों पर आज तडके भारी बमबारी की जिसमें कई आतंकवादी कैंप पूरी तरह नेस्तनाबूद हो गये।  इस कार्रवाई पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर वायुसेना के जाबाजों की प्रशंसा की है।

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय वायुसेना की बहादुरी को ट्वीट कर सलाम किया है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर वायुसेना के जाबाजों की प्रशंसा की है और कहा कि जैश आतंकियों के खिलाफ पीओके में घुसकर भारतीय वायुसेना के बहादुर जाँबाज़ों की साहसिक कार्रवाई को सलाम व सम्मान। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगर सेना को पहले फ्रीहैंड दे दिया होता तो पठानकोट, ऊरी व पुलवामा जैसी घटनाएं नहीं होतीं।

Mayawati

@Mayawati

पीएम ने पुलवामा के जवानों की शहादत के बदले में कार्रवाई करने के लिये अब जो फ्री हैण्ड सेना को दिया है अगर यह फैसला मोदी सरकार द्वारा पहले ले लिया गया होता तो पठानकोट, ऊरी व पुलवामा जैसी अति-दुःखद व अति-चिन्तित करने वाली घटनायें नहीं होती और न ही इतने जवान शहीद होते।

जैश आतंकियों आदि के खिलाफ पीओके में घुसकर भारतीय वायुसेना के बहादुर जाँबाज़ों की साहसिक कार्रवाई को सलाम व सम्मान। काश हमारी सेना को फ्री हैण्ड बीजेपी की सरकार पहले दे देती तो बेहतर होता।

Related Articles

Back to top button