अखिलेश यादव ने बताया, भाजपा ने चुनाव के समय झूठे प्रचार माध्यमों से जनता को कैसे किया गुमराह

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि भाजपा ने चुनाव के समय झूठे प्रचार माध्यमों से जनता को कैसे गुमराह किया?
जब इतनी सी दूरी तय करने में लगा दिये 4 साल,कैसे चलेगी बुलट ट्रेन
BJP विधायक ने कहा,अगर मैं गृहमंत्री होता तो ‘बुद्धिजीवियों’ को गोली मरवा देता….
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं और चुनौतियों की वजह से हो रही किसानों की आत्महत्या, नौजवानों के बेरोजगारी से जुड़े सवाल, महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं, व्यापारियों की हत्या, अपहरण, लूट और डकैती भाजपा को अब छोटे सवाल लगते है। जबकि चुनाव के समय इन घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर झूठे प्रचार के माध्यमों से भाजपा ने जनता को गुमराह किया था। भाजपा का यह दोहरा चरित्र है। जिससे जनता अब परिचित हो गयी है।





