उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच, एक जिले में पारा जमाव बिंदु पर

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच एक जिले में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच सहारनपुर जिले में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में तीसरी बार 30 और 31 जनवरी को जिले का न्यूनतम तापमान शून्य रहा है। इसकी वजह पहाडोे पर भारी बर्फबारी का होना है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में सहारनपुर सबसे ठंडा जिला रहा। पिछली दो राते सबसे सर्द रही। उच्चतम तापमान दिन के वक्त 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक सहारनपुर जिले में अभी ठंड का यही हाल रहेगा। पडोसी जिलो मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.2 और अधिकतम 15.9 और बिजनौर में न्यूनतम तापमान 4.2 और उच्चतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। बागपत में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14 डिग्री सेलिसयस रहा। पिछले दो दिनों के दौरान सहारनपुर मंडल में सूरज के नहीं दिखने से भी सर्दी का प्रकोप बढा। आज पहली जनवरी को सूर्य अपनी पूरी ताकत से निकला और चमका। लोग समूहों में धूप सेकते दिखे और थोडी राहत भी महसूस हुई।