Breaking News

आनंद कुमार वर्मा को बीजेपी मे मिली ये नई जिम्मेदारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अपने कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपने का अहम कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम मे बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के कानपुर नगर के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी को नई जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने 73 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें कानपुर नगर से पूर्व जिला मीडिया प्रभारी आनंद कुमार वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी मे स्थान दिया है।

उच्च शिक्षा प्राप्त  आनंद कुमार वर्मा शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत हैं । आपने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये काफी प्रयास कियें हैं। आनंद कुमार वर्मा , अखिल भारतीय कोली कोरी समाज , उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।