बलरामपुर में एक और कोरोना पाजिटव

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर मे रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से जिले मे कोरोना मरीजो की संख्या बढकर 48 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी घनश्याम सिंह ने कहा कि जिले के सादुल्ला नगर क्षेत्र मे एक व्यक्ति की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे मेमोरियल चिकित्सालय मे बने एल-1 हास्पिटल मे भर्ती किया है।

उन्होने बताया कि जिले मे कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ कर 48 हो गई है। इनमे 35 व्यक्तियो की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले मे इस समय कुल 12 एक्टिव केस है। उन्होने बताया कि जिले मे अब तक 3100 से अधिक व्यक्तियो की जाँच के लिए सैंपल भेजे जा चुके है।इनमे 2600 से अधिक लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Related Articles

Back to top button