Breaking News

चार फर्जी पत्रकार पुलिस की गिरफ्त मे, अफसरों से करते थे अवैध वसूली

नोएडा,  गौतमबुद्ध नगर जिले की थाना बीटा-दो पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जिन पर आरोप है कि वे पत्रकार होने का दावा कर अवैध वसूली करते थे और अपने हित साधने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाते थे।

पुलिस ने बताया कि इनका एक साथी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तार फर्जी पत्रकारों में दो इससे पूर्व भी जेल जा चुके हैं।

एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने कई पुलिसवालों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्राधिकरण के अधिकारियों, तथा नेताओं से सांठगांठ कर करोड़ों रूपये की कमाई करने की बात स्वीकार की है। इनकी चल- अचल संपत्ति को जिला प्रशासन कुर्क करने की तैयारी कर रहा है।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि पत्रकारिता की आड़ में एक संगठित गिरोह बनाकर, अवैध धनोपार्जन करने, तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने हित साधने वाले गिरोह के चार लोगों को थाना बीटा दो पुलिस ने शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी गैंगस्टर कानून के तहत हुई है।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ बेहद आसान,जानें पूरा विवरण…

उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना सुशील पंडित है। जिलाधिकारी ने बताया कि इनके साथी उदित गोयल, चंदन राय तथा नीतीश पांडे को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी रमन ठाकुर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इस बार बिग बॉस 13 में कंटेस्‍टेंट बन कर आएंगे ये सितारें….

उन्होंने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद व लखनऊ में सक्रिय था। उन्होंने बताया कि यह गिरोह दो प्रकार से अपना कार्य संपादित करता था। इस गिरोह के सदस्य सरकारी सेवकों, विशेषकर पुलिस अधिकारियों को अनुचित आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर व्यक्ति विशेष के पक्ष में कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे।

अब पुराने 1000 के नोट को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला….

जिलाधिकारी ने बताया कि दो पत्रकारों की गिरफ्तारी नोएडा से, एक की गाजियाबाद से, तथा एक की लखनऊ से हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कार्यालयों को सील कर दिया गया है।

इस दुकान के समोसे में निकली छिपकली….

स्‍टेट बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर….

पोस्ट ऑफिस में निकली बंपर वैकंसी….

द कपिल शर्मा शो के बच्चा यादव के फैन्स के लिए बुरी खबर….