दुराचार की शिकार नाबालिग के गर्भवती होने के मामले मे आरोपी साथी संग गिरफ्तार


बलरामपुर , उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में दुराचार की शिकार नाबालिग के गर्भवती होने के मामले मे पुलिस ने रविवार को आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रो ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने के चलते गर्भवती होने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेहान और उसकी महिला सहयोगी शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होने बताया कि आरोपी शबनम पीड़िता की पडोसी है जो उसे बहला फुसलाकर अपने घर मे बुलाकर बंद कर लेती थी और रेहान नामक युवक से दुराचार कराती थी। पीड़िता ने कुछ दिनो बाद अपने साथ हुए दुराचार और पेट मे हो रहे दर्द की बात परिजनो को बताई। डाक्टरो को दिखाने के बाद बालिका के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रेहान और उसकी महिला सहयोगी शबनम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उन्होने बताया कि टीम लगाकर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।