कलाकारों को रोजाना की जरूरतों के लिए करना पड़ रहा संघर्ष, फिर मदद को उतरा ये महानायक

मुंबई, फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को रोजाना की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, ये जानकारी होते ही फिर मदद के लिये महानायक उतर पड़े।

कोरोना वायरस के कहर के बीच फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार लगातार किसी न किसी तरह से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रजनीकांत का नाम भी इस सूची में शामिल है। फिल्म एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया में 50 लाख रुपये दान करने के बाद अब रजनीकांत नदीगर संगम के एक्टर्स की मदद के लिए भी आगे आए हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने साउथ इंडियन आर्टिस्ट एसोसिएशन से जुड़े हजार परिवारों को ग्राेसरी देने का निर्णय लिया है। रजनीकांत नदीगर संगम के करीब हजार कलाकारों को दैनिक जरूरत की चीजें उपलब्ध कराएंगे।

साउथ इंडियन आर्टिस्ट एसोसिएशन (नदीगर संगम) के कई कलाकारों को रोजाना की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। रजनीकांत ने हजार कलाकारों को ग्रोसरी उपलब्ध कराने का विचार बनाया है। इससे उन कलाकारों के परिवार को मदद मिल सकती है, जो कोरोना संकट के बीच परेशानी झेल रहे है।

Related Articles

Back to top button