Breaking News

उज्जवल भारत अभियान के राष्टीय मंत्री और गुजरात प्रभारी बनाये गये अरविंद बाजपेयी

नई दिल्ली, देश मे सबके लिये स्वास्थ्य  और शिक्षा को लेकर काम करने वाले संगठन उज्जवल भारत अभियान ने संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है।

अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपा नंद जी ने राष्ट्रीय कार्टकारिणी की घोषणा करते हुये प्रमुख समाजसेवी व प्रखर समाजवादी अरविंद बाजपेयी को उज्जवल भारत अभियान का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है।

इसी के साथ अरविंद बाजपेयी को गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है।

उज्जवल भारत अभियान  के नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री अरविंद बाजपेयी ने बताया कि राष्टीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपा नंद जी  के दिशा-निर्देशन मे , पूरे देश मे स्वस्थ भारत ,शिक्षित
भारत के लिए काम हो रहा है।
जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे पूर्ण मनोयोग के साथ निभाने का भरसक प्रयत्न करूंगा।
प्रमुख समाजसेवी अरविंद बाजपेयी ने कहा कि इस समय देश के 16 राज्यो में संगठन कार्य कर रहा है।
उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन गठित हो चुका है।
अभियान केंद और प्रदेश सरकारों की योजनाओं का लाभ आम आदमी को दिलाने का काम सक्रिय रूप से कर रहा है।

कानपुर निवासी अरविंद बाजपेयी काफी समय से समाजवादी आंदोलनों से जुड़े रहें हैं।

उन्होने काफी लंबे समय तक समाजवादी विचारधारा के वरिष्ठ  नेताओं के साथ कार्य किया है।

इसी के साथ सामाजिक कार्यों मे रूचि के कारण वह आम लोगों मे काफी लोकप्रिय हैं।