Breaking News

प्रयागराज में दोनो नदियों के जल स्तर में आश्चर्यजनक परिवर्तन

प्रयागराज, प्रयागराज में दोनो नदियों गंगा और यमुना के जल स्तर में आश्चर्यजनक परिवर्तन दिखाई दुया है।

तीर्थराज प्रयाग में मोक्षदायिनी गंगा और यमुना के जलस्तर में पिछले एक सप्ताह में वृद्धि के बाद बुधवार को जल स्तर में 13 और चार सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गयी है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार यमुना के जलस्तर में मंगलवार की तुलना में बुधवार को फाफामऊ में गंगा में 10 सेंटीमीटर, छतनाग में 13 सेंटीमीटर और नैनी में यमुना का जल स्तर चार सेंटीमीटर कम दर्ज किया गया।

बुधवार को फाफामऊ में गंगा का जल स्तर 77.80, छतनाग में 73.58 मीटर और नैनी में यमुना का जल स्तर 74.14 मीटर दर्ज किया गया है।

मंगलवार को फाफामऊ में गंगा का जल स्तर 77.90, छतनाग में 73.71 मीटर और नैनी में यमुना का जल स्तर 74.18 मीटर दर्ज किया गया था।

बीच बीच में पहाड़ों पर बरसात थमने के कारण नदियों में पानी कम हुआ है । बरसात होने पर और पीछे से दूसरी नदियों के पानी में उफान आने और बंधो से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद दोनो नदियों के जल में बृद्धी होने की संभावना रहती है। लेकिन अभी ऐसी बरसात नहीं हो रही है कि चिंता हो सके। खतरे का निशान 84.734 मीटर है। हालांकि अभी खतरे की कोई बात नहीं है।