नयी दिल्ली , दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विदेशी महिला से 26 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद हुई है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने बताया कि हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर रविवार दोपहर बाद 3.20 बजे एक विदेशी महिला यात्री की गतिविधियों पर संदेह होने पर उसकी गहन जाँच की गयी। महिला की पहचान 33 वर्षीय सूडानी नागरिक अबीर अल्फादिल सुलिमान हुसैन के रूप में हुई। वह सऊदी अरेबियन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एसवी.761 से शाम 6.25 बजे रियाद जा रही थी।
उसके दोनों ट्रॉलियों की एक्स.रे मशीन में जाँच करने पर उसमें कुछ संदेहास्पद चीजें दिखीं। खोलकर देखने पर उनमें चंदन की लकड़ी के 26 किलोग्राम कतरन पाये गये। ये कतरन आधे.आधे किलोग्राम के 52 पैकेटों में रखे गये थे। पूछताछ के दौरान वह इन लकड़ियों के बोर में कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सकी। सीमा शुल्क विभाग तथा सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी। आरोपी महिला को बरामद चंदन की लकड़ी के साथ सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया गया।