Breaking News

प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार इन वैज्ञानिकों को, देखिये पूरी सूची

नयी दिल्ली ,  प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए इस साल सात श्रेणियों में 12 वैज्ञानिकों का चयन किया

गया है।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) के महानिदेशक डॉ. शेखर सी. मांडे ने यहां परिषद की

स्थापना दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों के लिए नामों की घोषणा की।

जैव विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय विज्ञान शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे के डॉ. कायरात साईकृष्णन और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा

विज्ञान संस्थान के डॉ. सौमेन बासक का चयन किया गया है।

शादी को यादगार बनाने के लिए युवक और युवती ने किया ये भयंकर काम

केबीसी कर्मवीर में आने वाली है जलदेवी,जानिए कौन है ये…..

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के डॉ. राघवन सुनोज और जवाहर लाल नेहरू एंडवांस

वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र के डॉ. तापस कुमार माजी को यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

पृथ्वी, वायुमंडल, समुद्र एवं गृहीय विज्ञान के क्षेत्र में आईआईटी बॉम्बे की डॉ. सुबिमल घोष और अभियांत्रिकी विज्ञान के

क्षेत्र में डॉ. माणिक वर्मा का चयन किया गया है।

गणित विज्ञान के क्षेत्र में गणित विज्ञान संस्थान, चेन्नई के डॉ. दिशांत मयूरभाई पंचोली और भारतीय सांख्यिकी संस्थान,

बेंगलुरु की डॉ. नीना गुप्ता को यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

पिता नहीं चाहता था हो बेटी का अंतिम संस्कार, चिता से अधजला हाथ निकालकर और फिर…

अब हरे रंग के बाद मिलेगी ‘लाल’ 

चिकित्सा विज्ञान में अंतर्राष्ट्रीय अनुवांशिकी अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र, दिल्ली के डॉ. धीरज कुमार और

एल.वी. प्रसाद नेत्र संस्थान हैदराबाद के डॉ. मोहम्मद जावेद अली का चयन किया गया है।

भौतिक विज्ञान में भारतीय सांख्यिकी संस्थान, बेंगलुरु की डॉ. अनिंदा सिन्हा और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च,

मुंबई के डॉ. शंकर घोष को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

इस एक्ट्रेस ने पानी के अंदर ऐसे दिया बेटी को जन्म….

ये लोग नही कर पाएगे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सफर…..

सपा सांसद आजम खान का पता बताने वाले को मिलेगा ये इनाम….

बस चालक का कटा चालान,क्योकि उसने नहीं पहना था ये…..

पीएम मोदी ने इस भोजपुरी स्टार को ट्विटर पर किया फॉलो…..

ये पीसीएस अफसर बनीं मिसेज इंडिया 2019….