आजाद हिंद फौज के जवान रहे, 107 वर्षीय तिलकू प्रजापति का निधन

गाजीपुर,  नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज के जवान रहे तिलकू प्रजापति का उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बुधवार को निधन हो गया। वह करीब 107 के थे।

परिजनों के अनुसार श्री प्रजापति पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आजाद हिंद फौज में उनकी नियुक्ति डाकिया के पद पर हुई थी। जिन्हें नेताजी का खबरी भी कहा जाता था। लगातार संघर्षपूर्ण जीवन यापन करते हुए देश को स्वतंत्र करवाने में इनका योगदान रहा। तिलकू प्रजापति मूल रूप से किसान होकर खेती.किसानी से जुड़े रहे। आजादी के बाद भी वह प्रशासनिक सुविधा से वंचित रहे। जिन्हें पेंशन के रूप में मात्र कुछ आर्थिक सहयोग मिलती थी।

उनकी स्वस्थ दिनचर्या के चलते लंबी आयु को लेकर चर्चा में रहा करते थे। इनके परिवार में दो पुत्र लौटू प्रजापति व राम प्रसाद प्रजापति का भरा पूरा परिवार है। इनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी जखनिया तहसीलदार राम सुधार मौके पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। श्री प्रजापति का अंतिम संस्कार गांव के निकट गंगा घाट जौहरगज सैदपुर में किया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रामप्रसाद प्रजापति ने दी।उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button