जानिए बेबी डेस्टिनेशन के बारें में….

नई दिल्ली, बेबी डेस्टिनेशन उसे कहते है जो गर्भवती व नई महिलाओं के लिए एक डिजीटल कॉम्यूनिटी हैं जहां वह आवश्यक जानकारियां पा सकती हैं व अपने अनुभव दूसरी माओं के साथ बांट सकती हैं। यह गर्भवती महिलाओं और नई माओं के लिए सबसे बड़ा कंटेंट-कॉम्यूनिटी प्लेटफॉर्म है जो सभी डिजीटल चैनल्स जैसे फेसबुक, वाट्सऐप, वेबसाइट और ऑफलाइन भी मौजूद है।

बेबी डेस्टिनेशन वेबसाइट, फेसबुक पेज व वाट्सऐप ग्रुप्स के 7 लाख से ज्यादा सदस्यों के साथ हर महीने 1.3 करोड़ से भी ज्यादा माओं तक अपनी पहुँच बनाती है। गर्भावस्था से लेकर बच्चों की परवरिश तक के सभी पड़ावों की आवश्यक व उपयोगी जानकारी यहां साझा की जाती है। यह भारत की सबसे बड़ी पैरेंटिंग कॉम्यूनिटी भी हैं जिससे 7,00,000 मॉम्स और एक्सपर्ट्स जुड़े हुए हैं जो मां व बच्चों से जुड़े विभिन्न टॉपिक्स जैसे पोषण, घरेलू उपाय, प्रेगनेंसी, लाइफ स्टाइल आदि पर अपने सुझावों व सलाहों को दूसरी मॉम्स से बांटते हैं।

बेबी डेस्टिनेशन एक पैरेंटिंग प्लेटफॉर्म है जो विशेषकर नई व गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए बनाया गया है। यहां गर्भावस्था व बच्चों को पालने से जुड़ी विभिन्न जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। यहां आप कॉम्यूनिटीज में मौजूद विभिन्न माओं व एक्सपर्ट से अपनी समस्याओं व उत्पादों के बारें में विश्वसनीय जानकारी पा सकती हैं। मिशन व उद्देश्य एक अभिभावक या पैरेंट बनने का सफर बड़ा रोचक होने के साथ संघर्षपूर्ण भी होता है। यहां हर दिन हमें कुछ नया सीखने व सिखाने का अवसर मिलता है। एक माता पिता बनने के बाद हमारी जिम्मेदारियां व प्राथमिकताएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में हर मोड़ पर हमें कई चुनौतियों व सवालों का सामना करना पड़ता है।

बेबी डेस्टिनेशन का यह उद्देश्य है कि वह हर माता पिता के इस सफर व अनुभव का एक अभिन्न अंग बने। यहां हर जानकारी एक मां के लिए मां के द्वारा दी जाती है जो शायद एक बेहद रोचक बात है। अब तक का सफर ऑनलाइन जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ने व माओं की एक बड़ी कॉम्यूनिटी बनाने के अलावा बेबी डेस्टिनेशन लगभग 15 शहरों में 70 से अधिक मॉम मीट्स व ऑफलाइन वर्कशॉप कर चुकी हैं। इन वर्कशॉप में माओं को स्तनपान की जानकारी से लेकर बच्चों के लिए क्राफ्टिंग व पेंटिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।

रिपोर्टर-आभा यादव

Related Articles

Back to top button