यूपी मे बदमाश बेखौफ, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब आम आदमी तो क्या सत्तारूढ़ पार्टी के नेतागण भी सुरक्षित नहीं रह गयें है। बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता थे। वह ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में वह शिक्षक थे। संजय खोखर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। वह केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी करीबी थे। 

सुबह सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बागपत जिले के छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा मार्ग पर संजय खोखर घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।  करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गयें हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही एएसपी अनित कुमार और सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button