बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल राजनीति में उतरीं, बहन भी साथ मे, ये है बिग प्लान ?

नई दिल्ली, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने राजनीति ज्वाईन कर ली है।

बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब साइना नेहवाल राजनीति में धमाल मचायेंगी हैं।

उन्होंने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

उनके साथ उनकी बहन चंद्रांशु ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिन्हा की उपस्थिती में बीजेपी का दामन थामा।

 इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल बबिता फोगाट आदि शामिल हैं।

हरियाणा की जन्मीं 29 साल की साइना नेहवाल बीजेपी के लिए बड़े चेहरे का काम कर सकती हैं।

दिल्ली चुनाव से ठीक पहले साइना नेहवाल का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

सूत्रों के अनुसार,  साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी।

 साइना नेहवाल को बीजेपी दिल्ली के चुनाव में स्टार प्रचारक हो सकती है।

साइना ने  साल 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीता था।

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के नाम 24 इंटरनेशनल खिताब दर्ज हैं।

साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री  और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं।

उनका विवाह बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप से हुआ है।

Related Articles

Back to top button