बैग बनाने वाली फैक्ट्री जलकर हुई खाक

ठाणे,  मुंबई से सटे ठाणे जिला के उल्हासनगर में आज बैग बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग जाने से फैक्टरी जल कर खाक खो गयी।

उल्हासनगर नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 10 गाड़ियां घटना स्थल पर भेजी गयी है। फैक्टरी में आग लगभग दोपहर 12 बजे लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका।

Related Articles

Back to top button