Breaking News

बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका, यह पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

लखनऊ,  बहुजन समाज पार्टी के  पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गयें हैं।

बहुजन समाज पार्टी  के पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रसाद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने श्री प्रसाद और उनके समर्थकों को सदस्यता ग्रहण करायी। उन्होने कहा कि इनके पार्टी में आने से देश, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए तथा शोषितों, वंचितों के हितों के लिए किये जा रहे संघर्ष में तेजी आयेगी। भाजपा सहित गैर कांग्रेस दलों से लोगों का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और युवाओं का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा बसवार, प्रयागराज से बलिया माझी घाट तक निषाद और मछुआरा समाज के अधिकारों के लिए चल रही है। कांग्रेस शासनकाल में निषाद समुदाय को नदी, नाले, पोखरे, झील, मिट्टी, बालू के प्राकृतिक उपज का अधिकार दिया था लेकिन गैर कांग्रेसी सपा, बसपा सरकारों में उनके अधिकारों को छीन लिया गया। कंपनीराज स्थापित किया गया और आज उसी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने सभी नदी, नाले और मिट्टी से निषाद समुदाय के अधिकारों को छीन लिया।
जब निषाद समुदाय ने इसका विरोध किया तो सरकार ने क्रूर कार्यवाही करते हुए उनको मारापीटा और प्रताड़ित करने का भाजपा सरकार ने किया। नावें तोड़ी गयीं। निषाद समुदाय का नाव से भावनात्मक रिश्ता रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि रोजाना 22 से 23 किमी. नदी अधिकार यात्रा चल रही है। अब तक 112 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है। आज छठवां दिन है 470 किमी. की यह यात्रा होनी है। लगभग 53 से अधिक छोटे-छोटे नुक्कड़ सभाएं आयोजित हो चुके हैं। 238 से अधिक नुक्कड़ सभाएं होनी है नदी अधिकार पत्र भी वहां मछुवारे समाज के लोगेां के भरे जा रहे हैं। निषाद समुदाय के लोगों का पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी को प्राप्त हो रहा है।