भारत विकास परिषद किदवई नगर शाखा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दामोदर नगर में हुआ “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर,भारत विकास परिषद किदवई नगर शाखा कानपुर द्वारा 16 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दामोदर नगर कानपुर में शाखा स्तरीय आठ विद्यालयों की कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की चयनित 16 टीमों के बीच “भारत को जानो” प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें 32 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल राजीव विहार तथा वरिष्ठ वर्ग से प्रथम आने पर विजेता घोषित की गई एवं दोनों टीमों को प्रांतीय भारत को जानो प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी( सेवा निवृत्त) रहे। जिन्होंने प्रतियोगिता के अंत में प्रथम द्वितीय हुआ तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को मेडल तथा प्रमाण पत्र एवं सभी टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद दादू, एमएल अग्रवाल, मनोज कुमार बिश्नोई, आत्म प्रकाश दीक्षित, अरुण कुमार जय, अर्चना गोयल, रवि प्रकाश त्रिवेदी, रवि प्रकाश गुप्ता, शक्ति मिश्रा, प्रधानाचार्य रत्नेश अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर— मनोज सिन्हा

Related Articles

Back to top button