Breaking News

भारतीय नवक्रान्ति पार्टी ने दी पूजा यादव को ये बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ, भारतीय नवक्रान्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने देवरिया निवासी पूजा यादव को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। पूजा यादव काफी अर्से से समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और रोजगार के प्रति पूजा यादव का रुख हमेशा सकारात्मक रहा है।

भारतीय नवक्रान्ति पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुये पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने पूजा यादव की सक्रियता और कर्मठता को देखते हुये उन्हें महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

भारतीय नवक्रान्ति पार्टी के गोरक्ष प्रांत प्रभारी आरके राना, अवध प्रांत प्रभारी राजेंद्र मौर्य, कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह व कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा सहित अनेक सदस्यों व पदाधिकारियों ने इस अवसर पर पूजा यादव को बधाई व शुभकामनाएं दी।