कनिका कपूर को लेकर आई बड़ी खबर……

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। कनिका की तरह ही केजीएमयू में भर्ती सभी सातों मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।

वहीं, लखनऊ में शुक्रवार को भी कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इसके पहले गुरुवार को पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे। इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आठ दिनों बाद भी लखनऊ में एक भी पॉजिटिव केस न पाए जाने से अफसरों ने राहत की सांस ली है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 14 अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए केजीएमयू की लैब में भेजा है। केजीएमयू में भर्ती 7 पॉजिटिव मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि, अभी उनकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई है।  केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लैब में 59 लोगों की जांच की गई सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है।

Related Articles

Back to top button