बड़ी खबर,सेना ने मार गिराया 13 आतंकवादियों को

अबुजा,नाइजीरियाई सैनिकों ने देश के पूर्वोत्तर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले के प्रयास को विफल कर उसके 13 आतंकवादियों को मार गिराया।

सेना के सैन्य प्रवक्ता जॉन एनेंचे ने एक बयान में कहा कि सोमवार सुबह बोको हराम के आतंकवादियों के एक समूह ने पूर्वोत्तर राज्य योबे में गीदम शहर पर हमला करने का प्रयास किया। सेना की 159 बटालियन और ऑपरेशन लाफिया डोले के वायु कार्य बल के जवानों ने आतंकवादियों को रोका जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

जवानों ने आतंकवादियों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया और फरार आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 13 आतंकवादियों को मार गिराया गया तथा दुश्खा बंदूकों के साथ दो बंदूक ट्रक और छह एके 47 राइफलें बरामद की गयीं।

गौरतलब है कि बोको हराम नाइजीरिया में 2009 से इस्लामी राज्य स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Back to top button