नई दिल्ली, उत्तराखंड भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा के 62 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने इसकी जानकारी दी.
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है.
देहरादून नगर निगम क्षेत्र से मनित वालिया (मोंटी वालिया), प्रेमलता बिष्ट, त्रिलोचन/लोचन, ऋषि थापा, विनोद ध्यानी, वर्षा बड़ौनी, नवनीत काला, संजय बहुगुणा, विनोद नेगी, सुषमा कुकरेती, अभिषेक पंत, कविन्द्र सेमवाल, गजेन्द्र नेगी, अजय शर्मा, अमित वर्मा, अनूप सक्सेना, कुलदीप कपूर, और अनुराग गुप्ता को पार्टी ने निष्कासित किया है।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र से बीजेपी ने विमा चौहान, शशि नैनवाल, सुधा सती, धीरेन्द्र चौहान को निष्कासित किया है।
रामनगर नगर पालिका क्षेत्र से बीजेपी सदस्य ममता गोस्वामी निष्कासित हुई है।
भवाली (नैनीताल) नगर पालिका क्षेत्र से लवेन्द्र क्वीरा निष्कासित हुए है।
टनकपुर (चम्पावत) नगर पालिका क्षेत्र से विपिन कुमार, भीम रजवार निष्कासित हुए है।
चम्पावत (चम्पावत) नगर पालिका क्षेत्र से बीजेपी सदस्य प्रकाश तिवारी, दीपक तांगड़ी हुए है।
अल्मोड़ा से मनोज बिष्ट निष्कासित हुए है।
डोईवाला (देहरादून) नगर पालिका क्षेत्र से संजय प्रजापति, मधु डोभाल, पुरुषोतम डोभाल निष्कासित हुए है।
शिवालिक नगर (हरिद्वार) नगर पालिका क्षेत्र से उपेन्द्र शर्मा, संजीव चौधरी, अतुल वशिष्ठ, पंकज चौहान, चमन चौहान, अमित पाठक को निष्कासित किया गया है।
जोशीमठ (चमोली) नगर पालिका क्षेत्र से भगवती प्रसाद कर्णवाल को निष्कासित किया गया है।
गौचर (चमोली) नगर पालिका क्षेत्र से मीना लिंगवाल, महाराज सिंह लिगवाल निष्कासित हुए।
पौड़ी (पौड़ी गढ़वाल) नगर पालिका क्षेत्र से कुसुम चमोली निष्कासित हुई।
टिहरी नगर पालिका क्षेत्र से सुषमा उनियाल निष्कासित हुई।
ढालवाला (टिहरी) नगर पालिका क्षेत्र से योगेश राणा निष्कासित किए गए है।
चम्बा (टिहरी) नगर पालिका क्षेत्र से निर्मला बिष्ट, सुनीता पुण्डीर,सतवीर पुण्डीर निष्कासित हुए है।
उत्तरकाशी (उत्तरकाशी) नगर पालिका क्षेत्र से कुलदीप बिष्ट निष्कासित हुए है।
रुद्रप्रयाग (रुद्रप्रयाग) नगर पालिका क्षेत्र से सुशीला बिष्ट निष्कासित हुए है।
सुल्तानपुर (ऊधम सिंह नगर) नगर पंचायत क्षेत्र से राकेश सैनी, मनोज सैनी निष्कासित हुए है।
लोहाघाट (चम्पावत) नगर पंचायत क्षेत्र से गोविन्द वर्मा निष्कासित हुए है।
बनबसा (चम्पावत) नगर पंचायत क्षेत्र से रानी कापड़ी निष्कासित हुए है।
स्वर्गाश्रम (पौड़ी) नगर पंचायत क्षेत्र से मनोज राजपूत हुए है।
सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) नगर पंचायत क्षेत्र से मीनू डंगवाल, जगदम्बा डंगवाल निष्कासित हुए है।
घनसाली (टिहरी) नगर पंचायत क्षेत्र से साहिब सिंह कुमाई निष्कासित हुए है।
लम्बगांव (टिहरी) नगर पंचायत क्षेत्र से निष्कासित मरोसी, रोशन सिंह रांगड़ हुए है।
पुरोला (उत्तरकाशी) नगर पंचायत क्षेत्र से उपेन्द्र सिंह असवाल निष्कासित हुए है।
Back to top button