नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की , जिसमें कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी
जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने 38 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है।
पहली सूची में खेल क्षेत्र की तीन हस्तियों को भी टिकट दिया गया है।
इसमें नौ महिलाओं को जगह मिली है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को तोहाना और महिला पहलवान बबिता फोगाट को दादरी से प्रत्याशी घोषित किया
गया है।
राज्य विधानसभा में कुल 90 सीट हैं।
पार्टी ने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं।
Back to top button