Breaking News

बीजेपी ने 14 डिजिटल रथों को दिखायी हरी झंडी

नयी दिल्ली,  दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रदेश पार्टी दफ्तर से  14 डिजिटल रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

पार्टी ने इन रथों के जरिए नियमित की गयी राष्ट्रीय राजधानी की 1731 अवैध कॉलोनियों को लेकर पार्टी के संघर्ष के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए मुहिम शुरू की है। इन रथों पर वीडियो स्क्रीन लगे हुए हैंए जिसके जरिए स्थानीय लोगों को अवैध कॉलोनियों के नियमित होने के बाद मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही इन वीडियो स्क्रीन के जरिये 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद रैली में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलजीत सिंह चहलए रवीन्द्र गुप्ताए प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रत्यूष कांतए प्रदेश मीडिया सह.प्रभारी नीलकांत बख्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवरहए आरुषि निशंक के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मौके पर श्री तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के बाद भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2022 तक देश के सभी लोगों को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहाए  अरविंद केजरीवाल सरकार और कांग्रेस के झूठे वादों और दावों का पोल खुल गयी है। दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस को फिर से सत्ता में आने का मौका नहीं देना चाहती है। श्री केजरीवाल गरीबों के पक्ष में नहीं हैं और इसलिए उन्होंने अवैध कॉलोनियों के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। इन कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोग हमेशा अपने मकानों को गिराये जाने को लेकर चिंतित रहते थे।

श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और आप के शासनकाल में इन लोगों को घर छोड़ने की धमकी दी जाती थीए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इन लोगों को मालिकाना हक दे दिया। अब इन लोगों को अपने मकान ढहाये जाने का भय नहीं है। जब तक लोगों को संबंधित कानून के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगीए तब तक कांग्रेस और आप उन्हें भ्रमित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में देश पूरी तरह से विकास की नयी ऊंचाई को छू रहा है और देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिये गये हैं। श्री तिवारी ने कहाए दिल्लीवासियों को मोदी सरकार पर पूरा विश्वास हैए जिसके कारण उन्होंने लोकसभा तथा निगम चुनावों के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। इसी तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनवायेंगे। भाजपा जो कहती हैए वह करती है और हमारा लक्ष्य दिल्ली का सम्पूर्ण विकास करना हैए जिसके लिए हमारी पार्टी के सभी सांसद कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के लिए देशहित सर्वोपरि है और कांग्रेस सिर्फ सत्ता में बरकरार रहने के लिए राजनीति करती है।