उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता ने जहर खाकर की आत्महत्या

इटावा, उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के लखना क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल उपाध्यक्ष ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।

परिवारिक सूत्रो ने सोमवार को बताया कि लखना मंडल से भाजयुमो उपाध्यक्ष शुभम त्रिपाठी (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। खेड़ा मोहाल निवासी प्रदीप त्रिपाठी के पुत्र शुभम करीब एक महीने से अज्ञात कारण के चलते डिप्रेशन में थे। शनिवार देर रात उन्होने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन पहले इटावा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर कानपुर गए जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

भाजयुमो उपाध्यक्ष की मौत पर विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लाॅक प्रमुख अशोक चौबे, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, शिक्षक नेता श्याम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन बीना दीक्षित, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष डा. गोविद मोहन त्रिपाठी सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button