Breaking News

कांग्रेस ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका, यूपी मे विधायक ने छोड़ी पार्टी

लखनऊ, मुजफ्फरनगर के मीरापुर से विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने आज भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनकी कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी है।

अवतार सिंह भड़ाना ने अपना राजनीतिक सफ़र कांग्रेस से ही शुरू किया था।

भड़ाना कांग्रेस से तीन बार फरीदाबाद और एक बार मेरठ से लोकसभा सदस्य थे।

अवतार भड़ाना सबसे पहले राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

इसके बाद 1988 में देवीलाल ने हरियाणा मंत्रिमंडल में उनको बिना विधायक के मंत्री बनाया था।

1991 में अवतार भड़ाना पहली बार कांग्रेस की टिकट पर फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।

अवतार सिंह भड़ाना ने दावा किया है वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों के अनुसार,  अवतार सिंह भड़ाना को कांग्रेस से फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से ही चुनाव लडऩे का आश्वासन मिला है।

अवतार सिंह भड़ाना मंत्री बनने की चाहत में भाजपा में शामिल होकर मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक बने।

अब  भड़ाना का भाजपा से मोहभंग हो गया है।

अवतार सिंह भड़ाना की गुर्जरों में काफी अच्छी पकड़ है।