लखनऊ, प्रसिद्ध सिने कलाकार तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुये कहा कि अटल जी के वक्त पार्टी मे लोकशाही थी, आज तानाशाही चल रही है। उन्होने यह बात आज जयप्रकाश नारायण की 117वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ मे आयोजित कार्यक्रम में की।
उन्होंने कहा कि अखिलेश जी के ऊर्जावान और ओजस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जयप्रकाश जी के सपनों को पूरा करेगा और भाजपा का सफाया करने में सफल होगा। यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा सहित अन्य वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रति जनता में भारी विश्वास है। शत्रुघ्न सिन्हा ने जब अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाये तो लोगों का जोश हिलोरे लेने लगा। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा तथा अखिलेश यादव भी मौजूद थे।