कांग्रेस, सपा एवं बसपा पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा हमला

वाराणसी ,  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नागरिकता ;संशोधन कानून का विरोध कर ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी  और बहुजन समाज पार्टी  पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए  कहा कि अब जनता उनके साथ नहीं जाने वाली है।

वाराणसी के हरहुआवां स्थित गोकुल धाम में भाजपा काशी क्षेत्र के मंडल प्रवासियों की एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा.बसपा को 15 वर्षों के देख चुकी है। बसपा एवं सपा सरकारों के दौरान गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, मुस्लिम तुष्टीकरण एवं भाई.भतीजावाद की राजनीति से परेशान जनता अब उनके बहकावे में नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि जनता को केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकारों के कामकाज को देखने का मौका मिला है। दोनों ही सरकारों के लिए राष्ट्रहित के साथ.साथ समाज के हर तबके का विकास सर्वोपरि है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने विपक्षी दलों के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे नागरिक ;संशोधनद्ध कानून के बारे में समाज में भ्रम फैला रहे हैं कि यह गरीबों एवं अल्पसंख्यों के खिलाफ है। लेकिन वास्तव में यह कानून देश के हित है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय श्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तीन तलाकए जम्मू.कश्मीर में धारा 370 हटाने और अब नागरिकता कानून में बदलाव करने जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये गए तथा उसे लागू किया गया है। इससे समाज के दलितए सिखए जैनए हिंदू समेत हर धर्म के लोगों को केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिलेगा। पड़ोसी देशों से प्रताड़ित किये गए लोगों को भी सम्मान का जीवन जीने का मौका मिलेगा।

श्री सिंह ने संगठन की कार्यशाल को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए कठोर परिश्रम के इरादे से जिलों में जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में यहां फिर से राज्य में भापजा की मजबूत सरकार बनाने के लिए अभी से प्रयास करने होंगे ताकि उत्तर प्रदेश को ष्उत्तम प्रदेशष् बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जनसंघ के से शुरु हुई यात्रा आज भारतीय जनता पार्टी के रुप में वटवृक्ष का रुप ले चुकी हैए जिसमें पं0 दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशा भाऊ ठाकरे, लाल कृष्ण आठवाणी, नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे लाखों कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान है।

उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में मंडल प्रवासियों की कार्यशाला का कार्यक्रम पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रवासी कार्यकर्ता अपने.अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button