पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल से भाजपा सत्ता में करेगी वापसी

शिमला,  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार और पार्टी संगठन के बीच बेहतर तालमेल होने से निश्चित रूप से वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों में भाजपा पुनः सत्ता में वापसी करेगी।

मुख्यमंत्री कल शाम प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन और अन्य पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी का मुख्य लक्ष्य राज्य में भाजपा सरकार का मिशन रिपीट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ई-विस्तारक योजना राज्य में पार्टी के आधार को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। यह कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। इस के उपलक्ष्य में शिमला में एक सादा लेकिन शानदार समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा ने न केवल चारांे संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की, बल्कि प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल कर रिकाॅर्ड भी बनाया है। इसके अतिरिक्त भाजपा ने दोनों उप चुनावों में भी विजय प्राप्त की। यह सब पार्टी और सरकार के बीच बेहतर तालमेल से संभव हो पाया है।

Related Articles

Back to top button