बीजेपी महिला मोर्चे को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस राज्य में संगठन महामंत्री नियुक्त

नयी दिल्ली , भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती वानती श्रीनिवासन को पार्टी के महिला मोर्चे का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है जबकि श्री अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल में प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

पार्टी मुख्यालय के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तमिलनाडु की श्रीमती श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें श्रीमती विजया राहटकर की जगह नियुक्त किया है। श्रीमती राहटकर को हाल में श्री नड्डा की नयी टीम में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

श्री सिंह ने यह भी बताया कि श्री नड्डा ने श्री अमिताभ चक्रवर्ती को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। श्री अमिताभ चक्रवर्ती इससे पहले पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई में ही सह संगठन मंत्री के पद पर रहे हैं। वह श्री सुब्रत चक्रवर्ती की जगह लेंगे।

ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गयीं हैं।

Related Articles

Back to top button