मजदूरों की फ्री रेल यात्रा के बीजेपी के दावे की, अखिलेश यादव ने खोली पोल ?

लखनऊ, मजदूरों की फ्री रेल यात्रा के बीजेपी के दावे की, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोल खोल कर रख दी है ? उन्होने कहा कि श्रमिक दिखा रहे हैं कि टिकट लेने पर ही उन्हें रेल यात्रा की सुविधा मिली है। इसी के साथ उन्होने ट्रेन मे बैठे रेल टिकट दिखाते मजदूरों की फोटो भी शेयर की है।  भाजपा राज में अब झूठ छुपाने के लिये तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं। 

अपने पहले ट्वीट में सपा अध्यक्ष लिखते हैं, ‘पूरे देश में भाजपाई ये कहते घूम रहे हैं कि सरकार ने मज़दूरों से टिकट के पैसे नहीं लिए हैं जबकि देशभर में बेबस मज़दूर अपनी टिकट दिखा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अगर ये टिकट नहीं है तो क्या बंधक मज़दूरों को छोड़ने पर ली गयी फिरौती की सरकारी रसीद है। ग़रीब विरोधी भाजपा का अंत शुरु!’

अपने दूसरे ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘असंवेदनशील केंद्र सरकार व रेलवे मुंबई के मज़दूरों की ट्रेन चलाने की पुकार न जाने कब सुनेगी. संकट के समय मज़दूर भावनात्मक रूप से अपने घर और घरवालों से दूरी महसूस कर रहे हैं। गुजरात में भी कई जगह अशांति है। देशभर के मज़दूरों को लग रहा है कि अब वो भाजपा सरकार के बंधक बन गये हैं।’

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि लाकडाउन की वजह से सूरत में फंसे उत्तर प्रदेश के एक मजदूर मनोज सिंह ने आत्महत्या कर ली। गाजियाबाद से पैदल अम्बेडकर नगर घर जा रहा युवक अपनी जान गंवा बैठा। आर्थिक तंगहाली के चलते और कितनी जाने जाएंगी?

https://www.facebook.com/yadavakhilesh/photos/a.662773323745514/3054977644525058/?type=3&theater

Related Articles

Back to top button