समुद्र में नाव पलटी, 11 मछुआरों को बचाया गया

ठाणे,  महाराष्ट्र के ठाणे शहर के उत्तन इलाके से लगभग 35 किलोमीटर दूर, समुद्र में एक नाव पलट गयी उसमें सवार सभी 11 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

मछुआरे पिछले शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे और समुद्र में उनकी नाव रविवार को सुबह पलट गयी। जिलाधिकारी ने आज बताया कि नाव में ड्रम की सहायता सेए मछुआरे खुद को बचाए रखने में कामयाब रहे। पास से गुजर रही एक नाव ने मछुआरों को बचा लिया।

समुद्र में पलटी नाव ष्साईं लक्ष्मीष् को पांच अन्य नावों की मदद से मंगलवार शाम समुद्र से निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि यह नौका पालघर के सतपती के एक मछुआरे की थी, जिसने इसे उत्तराखंड के मछुआरे को किराए पर दिया था।

Related Articles

Back to top button