दूध डेयरी संचालक का शव खून से लथपथ बरामद

सिवनी, मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दूध डेयरी संचालक का शव खून से लथपथ बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के लखनादौन विकासखण्ड मुख्यालय में रानीताल के समीप नरसिंहपुर बायपास पर सडक़ किनारे सुबह एक खून से लथपथ अज्ञात शव बरामद किया गया। इस अज्ञात व्यक्ति की पहचान घंसौर रोड स्थित डेयरी संचालक देवलाल पटेल (37) के रूप में हुयी। मृतक के गले में गहरी खरोंच के निशान पाये गये हैं, साथ ही उसके सिर पर बाल भी नहीं हैं।

मृतक के परिजनों ने बताया कि देवलाल सोमवार की रात जब घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश की गयी और ना मिलने की स्थिति में लखनादौन पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। वहीं, सुबह देवलाल पटेल का शव नरसिंहपुर बायपास के नजदीक पाया गया है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button