Breaking News

मिसेज इंडिया 2018 बनीं, उज्जवल भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली,   मिसेज इंडिया 2018 निष्ठा सिंह को उज्जवल भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह जानकारी उज्जवल भारत अभियान के राष्टीय मंत्री और गुजरात के प्रभारी अरविन्द बाजपेयी ने दी।

उन्होने बताया कि  उज्जवल भारत अभियान के राष्टीय अध्यक्ष स्वामी देवस्वरूपानंद जी ने  मिसेज इंडिया निष्ठा सिंह को उज्जवल भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

निष्ठा सिंह ने उज्जवल भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किये जाने पर मी देवस्वरूपानंद जी  का आभार व्यक्त किया।

उन्होने कहा कि अभियान स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत और पर्यावरण जागरूकता के लिये पूरे देश मे काम कर रहा है।

निष्ठा सिंह के पति एक प्रतिष्ठित बिजनेस मैन हैं और वह दो बच्चों की मां हैं।

निष्ठा सिंह का योग से खास लगाव है।

अभियान के राष्टीय मंत्री अरविन्द बाजपेयी ने बताया कि  जन जागरण कार्य क्रम में मिस इंडिया निष्ठा सिंह जी पूरा समय देगी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी ,अभियान अपनी पूरी रिपोर्ट स्वामी देव स्वरूपानंद को सौपेगी,जिसे एक प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी जाएगी।