Breaking News

अभी- अभी: मौसम को लेकर आयी चौंकाने वाली बड़ी खबर, इन राज्यों के लोग रहें सावधान!

नई दिल्ली, मौसम को लेकर अभी अभी  चौंकाने वाली बड़ी खबर आयी  है। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान सुबह में घना से बहुत घना कोहरा छाने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण असम तथा मेघालय में विभिन्न जगहों पर भी अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा छा सकता है।

इस दौरान इन उपरोक्त जगहों पर दिन में ठंड की स्थिति रहने की उम्मीद है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में बहुत अधिक ठंड हो सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा बिहार में कुछ जगहों के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी राजस्थान में दिन में काफी ठंडक की स्थिति रह सकती है

इसी तरह से दक्षिण-पूर्व तथा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर तथा उससे सटे हु, हिन्द महासागर में अगले 24 घंटों के दौरान तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं। लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़ें। इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा में मौसम शुष्क रहा। साथ ही मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक तथा केरल में भी इस दौरान मौसम शुष्क रहा।

राजस्थान, पंजाब तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश ,हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा गांगेय पश्चिम बंगाल में विभिन्न जगहों पर इस दौरान घना कोहरा छाया रहा। ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल ,सिक्किम तथा तमिलनाडु में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा।

लुधियाना, पटियाला, पिलानी, चुरू तथा बहराइच में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 25 मीटर से कम थी। गंगानगर, भिवानी, नारनौल, पंतनगर, ओरई, बाराबंकी, फुर्सतगंज, सुल्तानपुर, पूर्णिया तथा पनगढ़ में दृश्यता 50 मीटर थी। वहीं दिल्ली के पालम, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, लखनऊ, दत्तिया, नौगांव, फतेहपुर, वाराणसी, पटना, गोपालपुर, बांकुरा, मालदा तथा कोडाइकनल में दृश्यता 200 मीटर थी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में विभिन्न जगहों पर दिन में बहुत ठंड रही। गांगेय पश्चिम बंगाल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर इस दौरान भीषण ठंड रही। पश्चिमोत्तर राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में इस दौरान ठंड रही।
हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर रात के समय में तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। वहीं गांगेय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर रात के समय में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया

अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, विदर्भ तथा आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा तेलंगाना के बाकी हिस्सों में में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक तथा केरल के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। देश के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य रहा।

हरियाणा के नारनौल में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।