पिस्टल साफ करते समय चली गोली से भाई की मौत

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद शहर के लाइनपार क्षेत्र में घर में एक युवत द्वारा अवैध पिस्टल को साफ करते समय अचानक गोली चलने से उसके भाई की मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधीक्षक(सिटी) मुकेश कुमार मिश्रा ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाइनपार क्षेत्र के छारबाग निवासी निहाल सिंह का पुत्र राजेश कुमार अवैध रुप से रखी पिस्टल को साफ कर रहा था। उसकी दौरान अचानक गोली चली और उसके 17 वर्षीय भाई रक्षपाल सिंह को जा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस को राजेश कुमार ने गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button