‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप मे, बसपा जिला अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

मुजफ्फरनगर,‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप मे, बसपा जिला अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

बसपा ने उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर के अपने जिला अध्यक्ष कमल गौतम को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि प्रेमचंद गौतम को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के नेताओं ने बताया कि कमल गौतम के खिलाफ लगे ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप सही पाए जाने के बाद पार्टी आलाकमान ने यह फैसला किया।

Related Articles

Back to top button