यात्रियों से भरी बस पुल के बीम से जा टकराई , कम से कम 13 मरे 50 अन्य घायल

मैक्सिको सिटी , यात्रियों से भरी एक बस पुल के बीम से जा टकराई जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और

50 अन्य घायल हो गए।

यह घटना मैक्सिको के चिहुआहु प्रांत की है।

एडीएन40 प्रसारक के मुताबिक यह दुर्घटना डेलिसियस-सौसीलो राजमार्ग पर हुई।

स्थानीय मीडिया की विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस पुल के बीम से टकरा जाने के बाद पलट

गयी। जिसके कारण बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि 32 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया

गया। जिसके बाद तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी।

मैक्सिको में प्रत्येक वर्ष करीब चार लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें लगभग 16 हजार लोगों की मौत हो जाती है।

Related Articles

Back to top button